हम सब जानते हैं कि वज़न कम करना कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
अगर हमें सही ज्ञान ना हो तो हम 1 किलो भी कम नहीं कर पाते हैं।
जब तेजी से वजन घटाने को सुनिश्चित करने का दावा करने वाले अंतहीन आहार, सप्लीमेंट्स और भोजन की योजनाएं हैं, अधिकांश में से कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण प्रमाण देने में सक्षम नहीं है।
हालाँकि, विज्ञान द्वारा समर्थित कुछ रणनीतियाँ हैं जिनका वजन प्रबंधन पर प्रभाव पड़ता है।
इस आर्टिकल में हम 5 चीज़ों के बारे में जानते हैं
जिनको करने से आपका वजन 1 हफ्ते में ही 100% कम होगा।
Table of Contents
इंटरमिटेंट फास्टिंग
जितनी बार भी हम कुछ खाते हैं उतनी बार हमारे शरीर में
इंसुलिन नाम का हॉर्मोन निकलता है।
यह हॉर्मोन हमारे शरीर में ग्लूकोस के स्तर को नियंत्रित करता है।
इंसुलिन एक फैट जमा करने वाला हॉर्मोन भी है।
जितना ज्यादा इंसुलिन रहेगा उतना कम हमारा वेट लॉस होगा।
इंसुलिन नियंत्रित रखने के लिए हमें
दिन में 2 से 3 बार ही खाना चाहिए।
जितनी कम बार हम खाएंगे उतना कम इंसुलिन निकलेगा।
सबसे अच्छा होता है कि आप दिन में दो बार खाना खाएं।
(Recommended – सही तरह से इंटरमिटेंट फास्टिंग कैसे की जाए?।)
अच्छी नींद लेना
हमारे शरीर में जितना भी फैट पचता है, वह सोते समय ही होता है।
इसलिए अच्छी नींद बहुत महत्त्वपूर्ण है।
इसके लिए 5 से 6 घंटे की नींद काफी नहीं है।
हमारे लिए करीब 8 घंटे की नींद ज़रूरी है।
अगर आपको बीच-बीच में झपकी लेने की आदत है तो वह भी ठीक है
मगर बेहतर यह है कि आप 8 घंटे की नींद लें।
Stress (तनाव)
अगर आप स्ट्रेस के दौर से गुज़र रहे हैं
तो भी आपका वजन कम नहीं होगा।
स्ट्रेस हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नाम के हॉर्मोन को बनाता है।
यह हॉर्मोन हमारे शरीर में फैट बर्निंग को रोकता है।
इसका सरल सा उपाय है।
हमें उन सभी चीज़ों और लोगों की एक सूची बनानी होती है जो हमें स्ट्रेस देते हैं।
और उन सभी को हमें एक हफ्ते तक नज़रअंदाज करना है।
आपका वज़न कम करने में यह बहुत अधिक सहायक होगा।
एक हफ्ते में हम किसी भी प्रकार के
न्यूज़ चैनल को ना देखने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।
न्यूज़ चैनल देखने की जगह कोई भी कॉमेडी शो या नॉवेल जैसी किताबें पढ़े।
कसरत
जो कसरत वज़न कम करने में बहुत अधिक सहायक होगी वह है
हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज़ (High Intensity Exercise)।
मगर इसको करने का भी तरीका होता है।
हमें हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज़ कम समय के लिए करनी होती है
तथा
हर अगले दिन शरीर को आराम देना होता है ताकि शरीर रिकवर हो सके।
यानी एक हफ्ते की बात करें तो आपको 2 से 3 बार ही high-intensity एक्सरसाइज़ करनी है।
और जिन दिनों में आप कसरत नहीं कर रहे हैं
उन दिनों पर आप Walking कीजिए।
Nutrition (न्युट्रिशन)
अगर कोई अपना वजन कम करना चाहता है, तो उसे हर दिन खाने-पीने की हर चीज की जानकारी होनी चाहिए। ऐसा करने का सबसे प्रभावी तरीका है कि वे हर उस वस्तु को लॉग करें जिसका वे उपभोग करते हैं, या तो किसी जर्नल में या ऑनलाइन फूड ट्रैकर में।
उससे हमारे शरीर में किस मात्रा में कितना पोषक तत्त्व जा रहा है उसकी जानकारी हमें मिलती रहेगी।
पोषक तत्वों का वजन कम करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है।
हमारे शरीर के अंगों को सही तरह से काम करने के लिए कुछ पोषक तत्वों की अस्वश्यकता होती है जो हमारा शरीर खुद नहीं बना पाता है।
इसलिए कुछ चीज़ों को अपने खान-पान में शामिल करना बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है।
जो दो चीज़ें हमें लेनी चाहिए वे हैं।
Sea kelp (केल्प)
हमारे थायराइड ग्लैंड को अच्छी तरह काम करने के लिए मदद करता है।
थायराइड ग्लैंड हमारे मेटाबॉलिज़्म को बढ़ा देता है।
इसलिए हमें सुबह उठ कर sea kelp लेना चाहिए।
पोटेशियम citrate
हमारे शरीर में पोटैशियम रोजाना 4700 mg चाहिए होता है।
हम खाने से उसकी पूर्ति नहीं कर पाते हैं।
पोटैशियम की कमी पूरी करने के लिए हमें 6 से 7 कप हरी सब्ज़ियां खानी होती हैं
जोकि थोड़ा मुश्किल होता है।
इसलिए पोटेशियम साइट्रेट लेने के लिए बोला जाता है।
पोटैशियम हमारी नींद अच्छी करने में,
हमारी मांसपेशियों को आराम देने में और
इंसुलिन को कम करने में बहुत मदद करता है।
यह आपको सिर्फ तभी नहीं लेना चाहिए जब आपको किडनी में दिक्कत हो।
इसके अलावा हमें न्यूट्रीशनल यीस्ट भी लेना चाहिए क्योंकि
वह बी विटामिन से भरपूर रहता है जो स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है।
यदि इन 5 चीज़ों का एक हफ्ते तक सही तरह से पालन करें तो गारंटी के साथ आपका वज़न घटेगा।
निष्कर्ष
सैकड़ों तरह के आहार और वजन घटाने के कार्यक्रम त्वरित और आसान वजन घटाने का वादा करते हैं। हालांकि, सफल वजन घटाने की नींव एक स्वस्थ, कैलोरी-नियंत्रित आहार है जो बढ़ी हुई शारीरिक गतिविधि के साथ संयुक्त है।
सफल, दीर्घकालिक वजन घटाने के लिए, आपको अपनी जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आदतों में स्थायी परिवर्तन करने होते हैं।
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे ज़रूर शेयर करें और
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे YouTube Channel को Subscribe करे।