वज़न कम करने के साथ मसल बनाना मुश्किल हो सकता है
और मसल बनाने में आपका वज़न बढ़ सकता है,
ये दोनों साथ में करना एक चुनौती हो सकती है।
इसे सफल बनाने के लिए बहुत ज़रूरी है की हम सब कुछ संतुलित मात्रा में करें। वरना वजन घटने की बढ़ जायेगा और मसल बिल्डिंग भी और अधिक मुश्किल हो जाएगी।
आइए हम जानते हैं कि यह कैसे संभव हो सकता है:
Table of Contents
# 1. कसरत (Exercise)

एक्सरसाइज से हमारे शरीर में 15% तक फैट लॉस होता है।
वहीं हमारे खाने पीने से 85% तक फैट लॉस होता है।
अतः एक्सरसाइज Fat Loss में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
हम Muscle Growth की बात करें तो यह दो कारणों पर निर्भर करती है :
- हम कितनी देर एक्सरसाइज कर रहे हैं
- किस तीव्रता के साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं।
एक्सरसाइज के साथ २ महत्वपूर्ण चीजें जिनका हमें ध्यान देना है कि :
- हम अपने शरीर को रिकवर होने के लिए कितना समय दे रहे हैं
- हमारी नींद अच्छी है या नहीं।
अगर आप अपने शरीर को रिकवर होने के लिए समय नहीं दे रहे हैं
और बहुत ज्यादा एक्सरसाइज कर रहे हैं,
इसके साथ-साथ आपकी नींद भी पूरी नहीं होती है,
तो आपकी मसल्स नहीं बनेंगी।
इसलिए ज़रूरी है कि एक्सरसाइज के साथ-साथ हम शरीर को पूर्ण आराम दें तथा यह भी ध्यान में रखें कि हम अपनी नींद पूरी कर रहे हैं या नहीं।
एक्सरसाइज करने का महत्व इसलिए है क्योंकि, हमारे शरीर में एक्सरसाइज
ग्रोथ हाॅर्मोन को 700% तक बढ़ाने में मदद करती है।
और ग्रोथ हाॅर्मोन ही हमारे शरीर में मसल बनाने का काम करता है।
# 2. कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates)

यह एक मिथक है कि बिना कार्ब्स के हमारी मसल्स नहीं बनती हैं।
कार्ब्स लेने से हमारे शरीर में इंसुलिन नाम का हाॅर्मोन निकलता है
जो कि
मसल्स को बढ़ाने में मदद करता है।
समस्या ये आती है कि अधिक कार्ब्स लेने से वह ग्लाइकोजन में बदल जाता है जो लिवर में जमा होता है। इसलिए उसकी मात्रा का बहुत अधिक महत्व बढ़ जाता है।
कार्ब्स अगर 50 ग्राम से ज्यादा लेते हैं तो हमारा वज़न कम नहीं होता है।
# 3. प्रोटीन्स (Proteins)

इस समस्या का सबसे आसान तरीका है कि हम प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें।
यदि हम प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें तो इंसुलिन और Glucagon दोनों हाॅर्मोन्स हमारे शरीर में बढ़ जाएंगे।
हालांकि अत्यधिक प्रोटीन लेने से भी हमारा वेट लॉस नहीं होता है।
इसलिए हमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा को संतुलित करके चलना पड़ता है।
कार्बोहाइड्रेट की मात्रा हमें 30 से 50 ग्राम के लगभग रखनी चाहिए और प्रोटीन की मात्रा लगभग 150-200 ग्राम के बराबर होनी चाहिए।
कार्ब्स और प्रोटीन कि मात्रा को संतुलित रखना मसल बिल्डिंग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
# 4. फैट (Fat)
यह एक मिथक है कि फैट खाने से हमारा वजन बढ़ जाता है जबकि फैट से अधिक कार्बोहायड्रेट वजन बढ़ाने में दोषी होता है।
फैट हमारे शरीर को कसरत करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
इसलिए खाने में फैट की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।
यह 75 ग्राम से नीचे नहीं जानी चाहिए।
इतनी मात्रा में फैट लेने से शरीर की ऊर्जा की ज़रुरत पूर्ण होती है।
खाने में अच्छी मात्रा में फैट लेने से हमें फास्टिंग में भी मदद मिलती है।
# 5. फास्टिंग (Fasting)
फास्टिंग वेट लॉस के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपाए है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग से बहुत जल्द वेट लॉस होता है
तथा
जो हम अत्यधिक प्रोटीन लेते हैं उसे पचाने के लिए पर्याप्त समय हम अपने शरीर को भी दे पाते हैं।
दूसरा कारण यह है कि जब हम फास्टिंग करते हैं तो
हम अपने ग्रोथ हाॅर्मोन को 1000% बढ़ा सकते हैं।
जैसा कि हमें पता है
ग्रोथ हाॅर्मोन मसल बिल्डिंग के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है।
एक महत्वपूर्ण बात ध्यान में रखने की यह भी है कि
फास्टिंग के दौरान हमें एक से डेढ़ Tsp. नमक या पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत लेना होता है।
अगर हम यह नहीं करते हैं तो हमारी एनर्जी का स्तर नीचे चला जाता है और हम ज्यादा एक्सरसाइज़ नहीं कर पाते हैं।
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे ज़रूर शेयर करें और
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे YouTube Channel को Subscribe करे।
