11

फैटी लिवर ठीक करने के आसान तरीके

सबसे पहले हम लिवर के बारे में कुछ तथ्य जानते हैं।

लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है और

यह 500 से ज्यादा अलग-अलग काम करता है जैसे कि

  • हमारे इम्यून सिस्टम को नियंत्रित करना
  • डाइजेशन (पाचन)
  • रसायनों का डिटॉक्सिफिकेशन करना
  • प्रोटींस बनाना

हमारा लिवर जब तक 90% तक खराब नहीं हो जाता

वह कोई भी लक्षण नहीं दिखाता है।

इसलिए हमें अपने शरीर में होने वाली गतिविधियों से समझना पड़ता है की हमारा लिवर खराब है या नहीं।

लिवर में खराबी के लक्षण

  • Bloating (पेट फूलना) – लिवर के गड़बड़ होने का एक लक्षण है कि बहुत अधिक गैस बनने कि परेशानी होती है। जिसकी वजह से पेट फूला हुआ महसूस होता है।
  • दाएं कंधे में दर्द – लिवर का आकर काफी बड़ा होता है , यह हमारे शरीर के पूरे दाएं भाग पर असर डालता है। लिवर का आकर बढ़ने का एक लक्षण होता है कि दायां कन्धा और गर्दन के पास दर्द महसूस होता है।
  • आंखों में पीलापन आना – हमारी आँखें भी लिवर में गड़बड़ी होने का लक्षण दिखती है। हल्का पीलापन दिखाई देने लगता है।
  • त्वचा में दिक्कत आना – लिवर हमारे शरीर में विटामिन A और E को बनता है। यह दोनों विटामिन्स हमारी त्वचा के स्वास्थ के लिए सबसे अधिक ज़रूरी होते हैं। इसलिए यदि लिवर में गड़बड़ी आती है तो हमारी त्वचा में भी इसके लक्षण दिखने लगते हैं।
  • तलवे में और हथेली में खुजली होना – शरीर में खुजली होना भी लिवर के अस्वस्थ होने का लक्षण होता है।
  • पेट निकलना – जब लिवर अस्वस्थ होता है तो उससे पानी कि तरह तरल पदार्थ रिसने लगता है जो हमारी एब्डोमिनल कैविटी में जमा हो जाता है। इसकी वजह से बड़ा सा पेट निकालता है।

लिवर में खराबी के चरण

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी हमारे लिवर पर असर डालती है।

लिवर में खराबी अलग-अलग चरणों में होती है

सूजन – जो ज्यादातर शराब पीने से होती है। लिवर में सूजन आने का अर्थ होता है की सिरोसिस का खतरा बन गया है।

फैट का जमा होना – इसका कारण मोटापा होता है। इसे ही फैटी लिवर कंडीशन कहा जाता है।

सिरोसिस – लिवर में जब ज्यादा खराबी आ जाए तो उसमें fibrous tissue बन जाते हैं।

अच्छी बात यह है कि लिवर इकलौता अंग है जो पूरी तरह से रीजेनरेट हो सकता है

पर पूरी तरह ठीक होने में यह काफी समय लगाता है।

यह समय 3 साल तक का होता है।

फैटी लिवर ठीक करने के उपाय

सबसे पहला कार्य जो हमें करना होता है वह

हमें अपने खान-पान से वह हर चीज़ निकालनी होती है

जिसकी वजह से हमारे लिवर पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

उस सूची में शराब सबसे ऊपर है।

शक्कर कम करने से भी हमें फायदा होता है।

दूसरा कार्य यह करना है कि

उन चीज़ों को अपने खान-पान में जोड़ना है जो फैटी लिवर ठीक करने में हमें मदद करेगी।

हमारे लिवर को ठीक करने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण खाना है

वह है कड़वी सब्जियां जैसे सरसों का साग, पालक आदि।

लिवर के लिए सबसे अच्छा खाना क्या है?

जितने भी तरह के टॉक्सिन्स जो हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं उन सभी को साफ़ करने का काम लिवर का ही होता है।

अतः लिवर का स्वस्थ होना बहुत ज़रूरी होता है, उसके बिना जीवन संभव नहीं होता।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जो चीज़े आपको अपने खाने में सम्मिलित करनी हैं वे हैं –

  1. Cruciferous सब्जियां
  2. Kale
  3. ब्रुसेल स्प्राउट्स
  4. सरसों
  5. पालक
  6. मूली
  7. लहसुन
  8. हल्दी

इसके अलावा हमारे लिवर को कुछ तरह के तेल भी चाहिए होते हैं।

यह मीडियम चैन ट्राइग्लिसराइड्स कहलाते हैं।

इनमें से एक तेल है नारियल का तेल

एक और चीज़ जो फैटी लिवर के लिए अत्यंत ही लाभदायक है वह है एप्पल साइडर विनेगर।

एप्पल साइडर विनेगर के अन्य फायदे भी होते है जिनके बारे में आप इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आए तो हमे कमेंट में ज़रूर बताइये और इसे शेयर करके अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाइये।

इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे YouTube Channel को Subscribe करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *