हमारी जीवन शैली जितनी तेजी से बदल रही है उतनी ही तेज़ी से स्वास्थय से जुड़ी नई समस्याएं सामने आ रही हैं।
ऐसी ही एक समस्या है फैटी लिवर कंडीशन।
हमारा लिवर शरीर का सबसे बड़ा अंग होता है
जो 500 से ज़्यादा महत्वपूर्ण काम करता है।
जितने भी बाहरी विषैले पदार्थ हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं उन सभी को लिवर ही हटाता है।
हमारे लिवर का सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि
जब तक वह 90% तक ख़राब नहीं हो जाता वह कोई भी लक्षण नहीं दिखाता है।
तो यह बहुत जरूरी होता है कि हम अपने शरीर में आने वाले बदलाव को समझें
और सही समय में अपने लिवर की देखभाल कर सकें।
हम कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण लक्षणों के बारे में बात करते हैं जो कि
लिवर के अस्वस्थ होने के कारण ही हमारे शरीर में दिखाई देते हैं।
Table of Contents
अस्वस्थ लिवर के लक्षण
मोटा पेट
यह सबसे पहले लक्षणों में से एक है जो दिखाई देता है। मोटा पेट होने के और भी कारण हो सकते हैं परन्तु लिवर में गड़बड़ी का सबसे पहला सूचक यही होता है।
लिवर के अस्वस्थ होने के कारण
वह एक पानी जैसा तरल पदार्थ छोड़ने लगता है।
जो हमारी एब्डोमिनल कैविटी (पेट की गुहिका) में जाकर जमा हो जाता है।
इसे हम असाइटिस कहते हैं।
इसके कारण हमारा पेट पानी के गुब्बारे के समान हो जाता है।
दाएं कंधे में दर्द
लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है इसलिए यह पूरे दाएं भाग पर असर डालता है।
हमारे लिवर में सूजन आने की वजह से
हमारे शरीर का दांया भाग दर्द देता है।
यह दर्द दाएं कंधे, गर्दन और पीछे कमर तक जाता है।
छाती में दर्द होना
सूजन के कारण हमारा लिवर बड़ा हो जाता है जिसकी वजह से
हमारे दिल पर दबाव पड़ता है।
इस दबाव के कारण हमें दिल में दर्द सा महसूस होता है।
इसलिए हमें बाईं ओर करवट लेकर सोने में मुश्किल होती है।
खुजली या त्वचा में अन्य परेशानियां
लिवर में खराबी आने की वजह से पित्त (Bile) जो कि
हमारे शरीर में फैट को पचाने में मदद करता है, नहीं बन पाता है।
उसकी वजह से फैट में मिलने वाले 4 विटामिन A, D, E, K में कमी आ जाती है।
विटामिन ए और ई हमारी त्वचा को तंदुरुस्त रखने में मददगार होते हैं।
इनकी कमी की वजह से हमारी त्वचा में
खुजली, ब्राउन स्पॉट्स और एग्ज़िमा जैसी तकलीफें होने लगती हैं।
बदहज़मी और गैस की समस्या
लिवर हमारे पाचन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है क्योंकि सभी एन्ज़इम्स जो खाना पचाते हैं लिवर के माध्यम से ही निकलते हैं।
लिवर के अस्वस्थ होने के कारण हमारी पाचन शक्ति भी कम हो जाती है।
परिणाम स्वरूप हमारा खाना पूरी तरह नहीं पच पाता है।
जिसकी वजह से हमें गैस और कब्ज़ जैसी परेशानियां हो सकती है।
तला हुआ खाने का बहुत मन होना
हमारे शरीर में फैट को पचाने के लिए लिवर सबसे महत्वपूर्ण है।
जब शरीर में फैट नहीं पचता है तो
शरीर और ज़्यादा तला हुआ खाने को मांग करता है।
सुबह उठने में दिक्कत होना
हम जब खाना खाते हैं तो ग्लूकोज़ या ग्लाइकोजेन बनता है
वह हमारे लिवर द्वारा स्टोर किया जाता है।
जब लिवर अस्वस्थ हो जाता है तब वह
यह ग्लूकोज ज़्यादा से ज़्यादा 7 घंटे तक ही रख पाता है।
इसलिए सुबह हमारी नींद कम blood sugar की वजह से खुल जाती है।
अन्य लक्षण
इनके अलावा जो अन्य लक्षण एक अस्वस्थ लीवर को दर्शाते हैं वे हैं
- याद्दश्त कमज़र होना
- ब्लड-प्रेशर बढ़ना
- Cholesterol बढ़ना
- सांसो में बदबू आना
- नाखूनों के नीचे सफेदी आना
इन लक्षणों को जानकर आप यह अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आपका लिवर स्वस्थ है या नहीं।
यदि इन लक्षणों में से आप भी कुछ लक्षण अनुभव कर रहे हैं तो
आपको तुरंत ही अपने लिवर के स्वास्थ्य के लिए कार्य आरंभ कर देना चाहिए।
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे ज़रूर शेयर करें और
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे YouTube Channel को Subscribe करे।