15

ढीली लटकती त्वचा कैसे ठीक करें

हमारे शरीर में चिन के नीचे (Double chin), बाहों में, हिप्स पर, आदि जगहों पर

ढीली त्वचा बन जाती है।

आइये हम जानते हैं उसके पीछे का क्या कारण होता है?!

यह समस्या 3 हॉर्मोन्स की वजह से होती है –

  • कोर्टिसोल
  • ग्रोथ हॉर्मोन
  • इन्सुलिन

ढीली त्वचा के लिए उत्तरदायी होर्मोनेस

कोर्टिसोल

जिसे हम स्ट्रेस हॉर्मोन भी कहते हैं, हमारे एड्रिनल ग्लैंड से निकलता है।

यह हमारे शरीर के ३ फैट स्टोरिंग हॉर्मोन में से एक है।

कोर्टिसोल शरीर में तुरंत ऊर्जा प्रदान करने के लिए

शरीर के प्रोटीन्स को ग्लूकोस में बदल देता है।

कोलैजन(Collagen) प्रोटीन

जो हमारे शरीर को जोड़कर रखता है

कोर्टिसोल के बढ़ने से प्रभावित होता है।

इसी प्रोटीन की वजह से हमारी त्वचा पर प्रभाव पड़ता है।

ग्रोथ हॉर्मोन

यह ढीली त्वचा का सबसे बड़ा कारण होता है।

क्योंकि ग्रोथ हॉर्मोन ही हमारे शरीर में

फैट बर्निंग, त्वचा में कसाव, प्रोटीन्स को बनाने में काम करता है।

बढ़ती उम्र के साथ ग्रोथ हॉर्मोन का स्तर नीचे आता है।

कोर्टिसोल भी जब शरीर में बढ़ता है तो ग्रोथ हॉर्मोन का स्तर घटता है।

इन्सुलिन

इन्सुलिन हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण हॉर्मोन है ,

इसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते

परन्तु दिक्कत की बात यह है कि इन्सुलिन हमारे शरीर में बहुत ज़्यादा मात्रा में होता है।

इसकी अधिकता हमारे खान-पान पर निर्भर करती है।

अधिक इन्सुलिन से Insulin resistance होने का खतरा बढ़ जाता है।

Insulin resistance
जब इन्सुलिन की मात्रा बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है और हमारे सेल्स में उसकी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती हैं,
उस अवस्था को इन्सुलिन रेज़िस्टेंस कहा जाता है।

हमारे शरीर के सेल्स में ज़रूरी अमीनो एसिड्स

इन्सुलिन की मदद से ही प्रवेश करते हैं।

इस तरह इन्सुलिन प्रोटीन्स का अवशोषण (absorption) करने में मदद करता है

अमीनो एसिड्स ही हमारी त्वचा के सेल्स को ठीक करने

तथा पहले जैसे करने में मदद करते हैं।

इन्सुलिन रेज़िस्टेंस की अवस्था में इन्सुलिन यह काम नहीं कर पाता है।

हमारे सेल्स में जब अमीनो एसिड्स कम हो जाते हैं तो

वह पैन्क्रीयास को और अधिक इन्सुलिन बनाने का सिग्नल देता है।

और इस तरह इन्सुलिन की मात्रा बढ़ती ही जाती है।

जब शरीर में अमीनो एसिड्स नहीं होंगे तभी त्वचा में सब तरह की दिक्कतें आना शुरू होंगी
जैसे ढीली त्वचा, झुर्रियां आदि।

अब बात आती है कि हम किस तरह इन ३ होर्मोन्स को नियंत्रित

और ढीली त्वचा को किस तरह ठीक कर सकते हैं।

ढीली लटकती हुई त्वचा के उपाए

नियम से कसरत करें

कसरत करने से हमारे शरीर में ग्रोथ हॉर्मोन निकलता है। यह हॉर्मोन हमारी त्वचा के प्रोटीन्स को बनाने में मदद करता है जिससे वह अधिक जवान दिखाई देती है।

अच्छी नींद लें

अच्छी नींद स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत ज़रूरी है। जब आप सोते हैं तो त्वचा में नया कोलेजन बनता है, जो सैगिंग को रोकता है।

पोटैशियम और विटामिन बी

खाने में पोटैशियम और विटामिन बी की मात्रा बढ़ाएं। हालांकि पोटेशियम आपकी त्वचा के माध्यम से अवशोषित नहीं होता है, यह आपकी त्वचा की नमी को बढ़ा सकता है।

शक्कर और रिफाइंड कार्ब्स

शक्कर और कार्ब्स दोनों ही इन्सुलिन को बढ़ने में मदद करते हैं जिससे इन्सुलिन रेजिस्टेंस का खतरा भी बढ़ जाता है। उसके साथ-साथ शक्कर से हमारे शरीर में ग्लाइकेशन नाम की प्रक्रिया भी होती है, जो त्वचा के प्रोटीन को नष्ट करती है।

शराब का सेवन बंद करना ही बेहतर

शराब से हमर्रे शरीर में Acetaldehyde बनता है जो हमारी त्वचा के tissues को Dehydrate करता है। इससे त्वचा में उम्र से पहले ही झुर्रियाँ दिखने लगती है।

शक्कर और प्रोटीन को कभी साथ में नहीं लें

शक्कर और प्रोटीन साथ में लेने से AGE (advanced glycation end products) नमक पदार्थ बन जाता है। AGE अपने चरों तरफ के प्रोटीन्स को नष्ट कर देता है।

खाने के बीच-बीच में स्नैकिंग न करें

हम जितनी बार भी कुछ खाते हैं उतनी बार हमारे शरीर में इन्सुलिन निकलता है जो शरीर में शक्कर के स्तर को नियंत्रित करता है। परन्तु अधिक इन्सुलिन से इन्सुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बन जाता है।

दिन में सिर्फ २ से ३ बार ही खाना खाएं

इंटरमिटेंट फास्टिंग एक बहुत अच्छा विकल्प है अपने शरीर में इन्सुलिन का स्तर नियंत्रित रखने का।

अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से बचें

बहुत अधिक प्रोटीन लेने से भी हमारे शरीर में इन्सुलिन का उत्पादन बढ़ जाता है। इसलिए प्रोटीन की मात्रा पर्याप्त होनी चाहिए न की बहुत अधिक।

अधिक मात्रा में कैफीन भी न लें

कैफीन से डिहाइड्रेशन होता है। बहुत अधिक कॉफी पीने से आपकी त्वचा समय से पहले झुर्रीदार हो सकती है और समय के साथ ढीली हो सकती है।

इन उपायों को करने से न केवल ढीली त्वचा की समस्या

अपितु अन्य समस्याएं जैसे बढ़ा हुआ ब्लड ग्लूकोस ,मोटापा, फैटी लिवर आदि समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे ज़रूर शेयर करें और

इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे YouTube Channel को Subscribe करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *