21

अश्वगंधा – आयुर्वेद का एक वरदान या…?

अश्वगंधा शुरू से ही आयुर्वेद की एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण औषधि है।

यह 3000 सालों से प्रचलन में है और आज तक हम इसे इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

यह औषधि हमारे स्ट्रेस (तनाव) के लिए अत्यंत ही असरदार है

आइए जानते हैं इसमें ऐसा क्या है जिसकी वजह से यह हमारे शरीर को इतना फायदा पहुंचाती हैं।

अश्वगंधा में एक फाइटोकेमिकल पाया जाता है जिसका नाम है Withanolides

यह फाइटोकेमिकल हमारे शरीर को तनाव (Stress) से लड़ने में मदद करता है।

हालांकि

सबसे अच्छा तरीका होता है कि हम उस वजह को जाने जहां से हमें स्ट्रेस आ रहा है।

या हमें कौन स्ट्रेस दे रहा है।

क्योंकि जब तक हमारे शरीर में स्ट्रेस होता है हम कितनी भी चीज़ें लें ले, वे हमारे शरीर में काम नहीं करती हैं।

अश्वगंधा में anti-inflammatory क्षमता भी होती हैI

Inflammation से बचाता है

जिसकी वजह से हमें अर्थराइटिस में मदद मिलती हैं।

हमारे इम्यून सिस्टम के लिए स्ट्रेस बहुत ही खतरनाक होता है इसलिए अश्वगंधा लेने से हमारी इम्यूनिटी में भी मदद होती है।

अश्वगंधा से हमारे शरीर में कॉर्टिसोल भी कम हो सकता है,

जिसकी वजह से डायबिटीज में मदद होगी क्योंकि वह इंसुलिन को भी कम करेगा।

अश्वगंधा के फायदे

कॉर्टिसोल का स्तर कम होना

कोर्टिसोल हमारे एड्रेनल ग्लैंड से निकलने वाला एक हॉर्मोन है।

जब भी हमारा शरीर किसी भी तरह के तनाव में होता है चाहे वह शारीरिक तनाव हो या मानसिक एड्रेनल ग्लैंड कोर्टिसोल को निकलते हैं।

अश्वगंदा इस हॉर्मोन का स्तर कम करता है।

ब्लड शुगर का स्तर कम होना

कई अध्ययनों में, अश्वगंधा को ब्लड शुगर के स्तर को कम करते हुए देखा गया है।

टाइप 2 मधुमेह वाले 6 लोगों में एक छोटे से अध्ययन में, 30 दिनों के लिए अश्वगंधा दिया गया जिससे फास्टिंग ब्लड शुगर का स्तर कम हो गया।

स्ट्रेस (तनाव) कम होना

अश्वगंधा शायद तनाव को कम करने की क्षमता के लिए सबसे अधिक जाना जाता है।

Withanolides होने की वजह से अश्वगंधा स्ट्रेस से लड़ने में सक्षम होता है।

6 सप्ताह के एक अध्ययन में, अश्वगंधा लेने वाले 88% लोगों ने चिंता में कमी की सूचना दी है।

डिप्रेशन कम होना

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अश्वगंधा अवसाद (depression) को कम करने में मदद कर सकता है।

तनावग्रस्त 64 वयस्कों में एक नियंत्रित 60-दिवसीय अध्ययन में, जिन लोगों ने प्रतिदिन 600 मिलीग्राम हाई कंसंट्रेशन वाले अश्वगंधा का अर्क लिया, उनमें गंभीर तनाव में 79% की कमी दर्ज की गई।

टेस्टोस्टरॉन बढ़ना

अश्वगंधा की खुराक टेस्टोस्टेरोन के स्तर और प्रजनन स्वास्थ्य पर शक्तिशाली प्रभाव डालती है।

75 बांझ पुरुषों में एक अध्ययन में, अश्वगंधा के साथ इलाज करने वाले समूह ने शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता में वृद्धि देखी गयी।

सूजन कम होना

मनुष्यों में किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि अश्वगंधा नेचुरल किलर सेल्स की गतिविधि को बढ़ाता है, जोकि इम्यून सेल्स हैं जो संक्रमण से लड़तें हैं और आपको स्वस्थ रहने में मदद करते हैं।

यह सूजन के मार्करों को कम करने के लिए भी मददगार होता है।

अपने ब्रेन का फंक्शन अच्छा होना

शोध से पता चला है कि यह एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि को बढ़ावा देता है जो नर्व सेल्स को हानिकारक फ्री रैडिकल्स से बचाता है।

अश्वगंधा का उपयोग पारंपरिक रूप से आयुर्वेदिक चिकित्सा में याददाश्त बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है।

दर्द कम होना

अश्वगंधा हमारे शरीर में सूजन और दर्द को भी कम करने में सहायक होता है।

नींद अच्छी आना

अश्वगंधा अच्छी नींद लेने में भी सहायक होता है।

वह हमारे तनाव को कम करता है और कोर्टिसोल हॉर्मोन के स्तर को भी कम करता है जिससे अच्छी नींद लेने में हमे मदद मिलती है।

निष्कर्ष

अश्वगंधा का कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है।

अतः हम कह सकते हैं कि अश्वगंधा हमारे शरीर के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण औषधि है जिसका लाभ हमें अवश्य ही उठाना चाहिए।

अश्वगंधा आपके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का एक आसान और प्रभावी तरीका हो सकता है।

यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे ज़रूर शेयर करें और

इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे YouTube Channel को Subscribe करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *