10

14 दिन तक शक्कर न लेने से क्या होगा?

हमने अक्सर यह सबको बोलते हुए सुना है कि हमें ज्यादा शक्कर नहीं लेनी चाहिए

पर क्या वाकई हमारे शरीर के लिए वह फायदेमंद है?

शक्कर पूरी तरह से बंद करने से हमारे शरीर में क्या-क्या होता है?

आइए थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

शक्कर बंद करने के फायदे

1. शक्कर खाने का मन नहीं होगा।

जब भी हम शक्कर खाते हैं तो हमारे शरीर में एक हाॅर्मोन (Insulin)

हमारे खून में शक्कर के स्तर को नीचे ले आता है और हमारा शरीर दोबारा शक्कर मांगने लगता है।

यदि हम शक्कर खाना छोड़ देते हैं तो

वह हाॅर्मोन काम नहीं करता और हम शक्कर के बिना रह सकते हैं

2. कम भूख लगना

हमें यह नहीं पता होता है कि हमें जो बार-बार भूख लगती है

वह शक्कर के कारणवश ही लगती है।

अगर हम शक्कर लेना कम कर देते हैं तो हमारे खून में शक्कर का स्तर नियंत्रित रहता है

तथा हमें बार-बार भूख नहीं लगती है।

3. कम थकान होना

हम जब भोजन करते हैं उसके बाद

हमारे शरीर में शक्कर का स्तर बढ़ जाता है और

हमें थकान और सुस्ती महसूस होती है।

यह हमारे खून में ग्लूकोस या शक्कर के बढ़ोत्तरी के कारण ही होता है

जब हमारे शरीर में ग्लूकोज/शक्कर का स्तर कम रहेगा

तो हमारा दिमाग थकेगा नहीं और हमें ज्यादा चुस्ती महसूस होगी।

4. अधिक मात्रा में पानी और फैट कम होगा

शक्कर बंद करने से हमारा शरीर, जो अत्यधिक मात्रा में फ्लुएड या पानी

जमा किया हुआ है उसे निकाल देगा।

इसके साथ-साथ जो भी अधिक फैट है वह भी निकल जाएगा।

कुछ लोगों में देखा गया है कि 1 सप्ताह में

करीब 6 से 7 किलो फ्लुएड भी कम हुआ है।

जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है।

इसलिए अगर आप शक्कर बंद करते हैं तो

आपका पेट कम होता है और यदि शक्कर बढ़ा देते हैं तो पेट बढ़ता है।

5. मनोस्थिति (mood) में सुधार।

शक्कर बंद करने से हमारी एकाग्रता में वृद्धि होती है।

हम बेहतर तरीके से चीज़ों का विश्लेषण कर पाते हैं।

6. हमारी त्वचा में सुधार।

त्वचा में कम मुंहासें और चमक बढ़ती है।

शक्कर खाने से हमारा इंसुलिन बढ़ जाता है

जिसकी वजह से स्त्रियों में एंड्रोजन नाम का हाॅर्मन भी बढ़ता है

जो हमारे त्वचा में मुंहासे लाने में मदद करता है।

पुरुषों में इंसुलिन बढ़ने से टेस्टोस्टरॉन का स्तर कम हो जाता है, जो की दूसरी समस्याओं का कारण भी बनता है।

7. शरीर में जकड़न (stiffness) कम होना

शक्कर बंद करने से सूजन में भी

कमी आती है और दर्दों में भी आराम लगता है।

जब हम शक्कर बंद करते हैं तो हमारा शरीर

शक्कर की जगह फैट को ऊर्जा का स्त्रोत बना लेता है

मगर इस प्रक्रिया में 3 दिन लगते हैं।

इन 3 दिनों में हमें उसके लक्षण भी दिखाई देते हैं जो कि

बी विटामिन्स और पोटैसियम लेने से काफी हद तक ठीक हो जाते हैं।

शक्कर बंद करने के अन्य फायदे निम्नलिखित हैं।

8. फैटी लिवर को ठीक करना

फैटी लीवर का सबसे प्रमुख कारण होता है इन्सुलिन रेसिस्टेन्स।

शक्कर छोड़ने से इन्सुलिन का बार-बार सक्रिय होने बंद हो जाता है और फैटी लिवर कंडीशन में मदद मिलती है।

शक्कर छोड़ने के अन्य फायदे

  • नए ब्रेन सेल्स बनाने में मदद करना
  • हमारी किडनी को स्वस्थ बनाना
  • कोशिकाओं में सूजन कम करना।

यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे ज़रूर शेयर करें और

इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे YouTube Channel को Subscribe करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *